घटना 30 जुलाई देर रात की है। कड़कड़डूमा गांव में रहने वाले दो पड़ोसियों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। बात बढ़ी तो मामला थाने पहुंचा। दोनों पक्ष अभी थाने में पहुंचे ही थे कि थाने में तैनात एक हवलदार गश्त के बाद वहां पहुंचा। वहां खड़े लोगों से पूछताछ करने पर हवलदार की एक शख्स से बहस हो गई।
आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वह भड़क गया। उसके साथ मौजूद लोगों ने आरोपी हवलदार को पकड़ लिया और जमकर पीटा। कई लोगों ने इस घटना के अलग-अलग वीडियो बनाकर वायरल कर दिए। वीडियो में हवलदार को कई लोग पीटते हुए दिख रहे हैं। अब वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रहे हैं।