कंप्यूटर में दक्षता हासिल है और लिखने का भी शौक है तो घर बैठे ही पैसे कमा सकते हैं। सोमवार को सराय ख्वाजा स्थित एक होटल में इंडियन ब्लॉगर्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसमें युवाओं को ब्लॉग पर काम करके फेसबुक और यू-ट्यूब के जरिये घर बैठे पैसे कमाने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ रवि चोपड़ा ने बताया कि वक्त प्रतिस्पर्धा का है। युवा कैसे अपने हुनर से पैसे कमा सकते हैं, इसके लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है।