फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों के लिए कॉफी पीना बेहद खतरनाक

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिक कॉफी पीने के शौकीन खिलाड़ी डोप के जाल में फंस सकते हैं। इसमें शरीर में कैफीन की मात्रा अधिक हो जाती है। यह जानकारी नाडा (नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी) के प्रोजेक्ट अधिकारी डॉ. पेरूमल ने दी।
विज्ञापन


पेरूमल सूरजकुंड स्थित मानव रचना यूनिवर्सिटी में आयोजित एंटी डोपिंग वर्कशॉप में भाग ले रहे थे। इसमें खेल से जुड़े देशभर के 25 ट्रेनी डॉक्टर मौजूद रहे। इनको नाडा के नियमों की जानकारी दी गई।
Trending Videos
विज्ञापन

इनसे भी हैं बड़े खतरे

यह भी बताया गया कि किन-किन वस्तुओं का सेवन करने से खिलाड़ी डोप में फंस सकते हैं। इस दौरान यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स साइंस विशेषज्ञ प्रो. जीएल खन्ना ने बताया कि ये डॉक्टर 23 जुलाई से ग्लास्गो में शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भी जाएंगे।

इसलिए इन्हें डोप टेस्ट की ट्रेनिंग दी जा रही है। पेरूमल ने बताया कि कई ऐसी दवाइयां हैं जिनका सेवन खिलाड़ी अपनी बीमारी के इलाज के लिए करते हैं, लेकिन वे डोप में फंस जाते हैं। नेशनल एंटी डोप टेस्टिंग लैब की डॉ. अनिता लांबा ने बताया कि खिलाड़ियों को इस बारे में सचेत करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें