गांव में युवती से छेड़छाड़ के मामले में शुक्रवार शाम समझौता करने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में समझौता करने से इंकार करने पर दबंगों ने लड़की के भाई से मारपीट की। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर दबंगों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। हालांकि एसओ ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
क्षेत्र के गांव निवासी युवती गाजियाबाद की प्राईवेट कंपनी में जॉब करती है। तीन दिन पूर्व युवती अपने भाई के साथ बाइक से ड्यूटी पर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के एक अधेड़ ने उनकी बाइक रोकी और युवती से छेड़छाड़ की।
विरोध करने पर आरोपी ने युवती और उसके भाई से मारपीट भी की थी। पीड़िता ने वारदात की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। शुक्रवार शाम गांव में समझौते के लिए पंचायत बुलाई गई।