फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से लौटी तीन साल की मासूम बच्ची के शरीर पर मिले ऐसे निशान, देखकर मां-बाप हैरान

Thu, 06 Sep 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ स्कूल में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शरीर पर निशान देखकर परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पॉक्सो व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


हालांकि पुलिस अधिकारियों ने बच्ची के साथ किसी छेड़छाड़ की बात से इंकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरूआती जांच के बाद ऐसा लगता है कि बच्ची को त्वाचा संबंधी कोई रोग है। 

मामले की छानबीन की जा रही है। स्कूल की सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली गई है। पुलिस के मुताबिक मासूम परिवार के साथ मुखर्जी नगर इलाके में रहती है। वह इलाके एक स्कूल में नर्सरी कक्षा की छात्रा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिनों पूर्व मासूम के चेहरे पर निशान थे। परिजनों ने स्कूल को सूचना तो स्कूल प्रशासन ने उसे नजरअंदाज कर दिया। इधर बुधवार को दुबारा शरीर पर लाल निशान थे। परिजनों को मासूम के साथ कुछ गलत होने का शक हुआ तो मामले की सूचना पुलिस को दी। 

पुलिस ने छानबीन के बाद परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो व छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी छात्रा के साथ कुछ गलत होने की बात से इंकार कर रहे हैं। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस स्कूल प्रशासन से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें