फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्ले स्कूल में बच्ची का यौन शोषण, प्रबंधक को नोटिस

Mon, 06 Apr 2015 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-56 स्थित एक प्ले स्कूल की बच्ची के साथ हुए यौन शोषण के मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने स्कूल प्रबंधक को नोटिस जारी किया है। इसकी रिपोर्ट स्कूल प्रबंधन को तीन दिन के अंदर साक्ष्य के साथ बीएसए ऑफिस में देनी होगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 3 अप्रैल को स्कूल के ही किसी कर्मचारी ने तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। इस बात को संज्ञान में लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने सोमवार को स्कूल के प्रबंधक को नोटिस जारी करते हुए बिंदुवार साक्ष्य के साथ रिपोर्ट मांगी है। इसके अंतर्गत संचालक को स्कूल के संचालन शुरू करने की तिथि और मान्यता संबंधित समस्त ब्यौरा देना होगा।

इसके अलावा विद्यालय के सभी कर्मचारियों का ज्वाइनिंग से लेकर अब तक का पूरा विवरण मांगा गया है। स्कूल के द्वारा अभिभावकों से ली जा रही ट्यूशन व अन्य फीस के बारे में विस्तार से बताना होगा। सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल में किए गए इंतजाम, मसलन सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन  यंत्र और सुरक्षा गार्ड की जानकारी मांगी गई है। इसकी रिपोर्ट तीन दिन के भीतर बीएसए को देनी होगी। ऐसा नहीं किए जाने पर प्रबंधक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें