फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षक ही नहीं सुरक्षित: डीटीसी में कार्यरत महिला मार्शल के साथ छेड़छाड़, कार्रवाई न होने पर खुदकुशी का प्रयास

Tue, 09 Aug 2022 02:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आवाज उठाने पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया। कहीं से कोई सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता काफी परेशान हो गई और उसने 5 अगस्त को जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन
डीटीसी बस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केशवपुरम इलाके में डीटीसी में कार्यरत एक महिला मार्शल के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पुलिस में शिकायत करने पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया। इससे परेशान होकर पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


24 साल की महिला सुल्तानपुरी इलाके में रहती है। उसके पिता हृदय रोग से ग्रस्त हैं। घर में कोई कमाने वाला नहीं है। करीब एक साल पहले वह बतौर मार्शल काम करना शुरू किया। 20 मई को वह सुभाष प्लेस डिपो में तैनात हुई। 15 दिन बाद एक बस का कंडक्टर उस पर दोस्ती का दवाब बनाने लगा। इसका विरोध करने पर उसके साथ गलत व्यवहार होने लगा। उसकी ड्यूटी गलत ड्राइवर और कंडक्टर की बसों में लगाने लगे। जहां उसके साथ छेड़छाड़ किया जाता था। 

डिपो में इसकी शिकायत करने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद उसने 15 जुलाई को केशवपुरम थाने में इसकी शिकायत कर दी। पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता ने खुद ही शिकायत वापस ले लिया। हालांकि पीड़िता का आरोप है कि डिपो मैनेजर ने दवाब डालकर मामले में समझौता करवा दिया। 
विज्ञापन


उसके बाद काम पर जाने के बाद उसके साथ फिर से गलत होने लगा। आवाज उठाने पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया। कहीं से कोई सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता काफी परेशान हो गई और उसने 5 अगस्त को जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। केशवपुरम थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता की खुदकुशी करने के प्रयास के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है। संज्ञान में मामला आने के बाद पीड़िता का बयान दर्ज किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें