दिल्ली के गोविंदपुरी के बाद अब मालवीय नगर में भी चार साल की बच्ची से स्कूल कैब चालक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। किसी को कुछ भी बताने पर आरोपी मासूम को माता-पिता को मारने की धमकी देकर डराता था। पुलिस ने आरोपी योगेश तंवर (34) को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मालवीय नगर निवासी बच्ची हौजखास के एक नामी स्कूल में प्री-नर्सरी की छात्रा है। परिवार ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से बच्ची डरी हुई थी और स्कूल जाने की बात पर सहम जाती थी।