फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील हरकत और छेड़छाड़ में फंसे दरोगा सहित दो हेड कांस्टेबल, केस दर्ज

Fri, 15 Jul 2016 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस ने एक दरोगा व दो हैड कांस्टेबल सहित छह नामजद आरोपियों के खिलाफ महिला के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अदालत के आदेश के बाद केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


आरोपी तीनों पुलिसकर्मी सदर थाना क्षेत्र के तहत धतीर पुलिस चौकी में कार्यरत हैं। एक गांव  निवासी एक व्यक्ति ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश परमिंदर कौर की अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी कि सात जून को वह अपने घर से खेतों पर काम करने के लिए गया था और उसकी पत्नी घर पर अकेली थी।

तभी उनके पुत्र का झगड़ा गांव निवासी तारचंद पुत्र मूलचंद, राकेश पुत्र प्रसादी लाल व सुन्नी पुत्र सतपाल से हो गया। उक्त आरोपी धतीर चौकी में कार्यरत चौकी इंचार्ज अमन प्रकाश, हवलदार अख्तर अहमद व महेश को अपने साथ लेकर पीड़ित के घर पहुंचे और उसके पुत्र की तलाश के लिए गेट को खुलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार पीड़ित की पत्नी ने अंदर से आवाज दी कि वह स्नान कर रही है जो भी है वह थोड़ी देर बाद आए। लेकिन तीनों पुलिस कर्मी व उक्त सभी लोग घर की दीवार फांदकर घर में घुस आए और पीड़ित की पत्नी के साथ गालीगलौज कर छेड़छाड़ की।
विज्ञापन

मौके से फरार हुए आरोपी

- फोटो : demo pic
मामले की सूचना मिलते ही पीड़ित खेतों से घर पर पहुंचा लेकिन तक तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने मामले की शिकायत सदर थाने में व तत्कालीन एसपी को भी दी। 

लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नही की गई। जिसके बाद उसने अदालत दरवाजा का खटखटाया। न्यायाधीश परमिन्दर कौर की अदालत के आदेश पर सदर थाना गांव पुलिस ने धतीर  चौकी के इंचार्ज व दोनों हैड कांस्टेबलों समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इस मामले में सदर थाना एसएचओ संदीप मोर का कहना है कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की तफ्तीश की जा रही है  जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें