फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को छेड़ने वाला भाजपा नेता घर छोड़कर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिप्रा सनसिटी फेज एक आरडब्ल्यूए अध्यक्ष और भाजपा नेता संजय सिंह फरार है। मंगलवार को भाजपा नेता के इंदिरापुरम स्थित घर पर पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए पहुंची तो वह वहां नहीं मिला।
विज्ञापन


उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें रवाना कर दी गई हैं। एक टीम बिहार स्थित उसके पैतृक आवास तो दूसरी टीम को इलाहबाद भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीडि़त महिला कार्यकर्ता ने थाना इंदिरापुरम के सामने ही आत्मदाह की चेतावनी देते हुए आरोपी नेता की गिरफ्तारी की मांग की थी।

पुलिस टीम इलाहाबाद रवाना

महिला का आरोप था कि पुलिस नेता की गिरफ्तारी दबाव में नहीं कर रही है। एसएचओ राशिद अली ने बताया कि मंगलवार को जब पुलिस टीम भाजपा नेता के घर पहुंची तो वह वहां नहीं मिला।

जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में दो टीमें गठित की। पुलिस को शक है कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने गांव जाकर छिप गया है।

एक टीम को इलाहबाद रवाना किया गया है। पुलिस के अनुसार वह हाईकोर्ट से जमानत लेने के लिए इलाहबाद जा सकता है। एसएचओ ने बताया कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले खा लिया था जहर

एक महिला को अपनी पार्टी में शामिल कराने के बाद उसके शोषण के आरोप में फंसे नेता ने आरोप लगने के बाद जहर खा लिया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी और उसे नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक दिन पहले उसको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

तब महिला ने फिर उसे गिरफ्तार करने का दबाव बनाया। और अब वह फरार है। गौरतलब है कि संजय ‌स‌िंह पर आरोप है कि एक रैली में शामिल होने गए भाजपा नेता ने महिला कार्यकर्ता के होटल के कमरे में घुसने की कोशिश की। इसके बाद भी लगातार उनके घर और दुकान पर आकर उनसे अश्लील बातें और छेड़छाड़ की कोशिश की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें