फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनिया की गिरफ्तारी पर तमतमाए आप नेता, कहा दिल्ली में अघोषित आपातकाल जैसे हालात

Sat, 25 Jun 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अाप नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपने विधायक दिनेश मोहनिया की संवाददाता सम्मेलन के बीच गिरफ्तारी से नाराज आम आदमी पार्टी ने कहा है कि दिल्ली में मोदी सरकार ने अघोषित आपातकाल लगा दिया है। 
विज्ञापन


आप नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के अधिकारी एमएम खान की हत्या मामले में फंस रहे उपराज्यपाल नजीब जंग, भाजपा सांसद महेश गिरी और एनडीएमसी के उपाध्यक्ष करण सिंह तंवर को बचाने के लिए ऐसा कर रही है। 

आप नेता आशुतोष, दिलीप पांडेय ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और फिर से एलजी समेत दोनों भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'आप विधायकों पर हो रही आतंकवादी जैसी कार्रवाई'

‌द‌िनेश मोहन‌िया भेजे गए जेल
आशुतोष ने कहा कि मोदी सरकार ने अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बना दी है। ईमानदार अधिकारी की हत्या में अभी तक भाजपा नेताओं और उपराज्यपाल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
मगर हमारे विधायकों पर आतंकवादी जैसी कार्रवाई हो रही है। दिलीप पांडेय ने कहा कि खान की हत्या मामले में दोनों भाजपा नेता और उपराज्यपाल की भूमिका साफ तौर पर संदिग्ध नजर आ रही है। 

पुलिस इनसे पूछताछ करने के बजाय फर्जी शिकायतों पर हमारे विधायकों को एक आतंकवादी की तरह उठाकर ले जाती है। आप नेताओं ने आरोप लगाया कि एलजी फंस रहे हैं तो जांच प्रभावित करने के लिए खान हत्या मामले में जांच कर रहे ओखला थ ाना प्रभारी व इलाके के एसीपी का तबादला करा दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें