फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर भी ट्रेंडी हुए पीएम मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
5 सितंबर के दिन पूरे देश के बच्चों के गुरू बने पीएम मोदी का बच्चों के साथ लाइव प्रोग्राम शुरू होते ही ट्विटर पर भी ट्रेंड करने लगे हैं। मोदी सर के नाम से ये ट्रेंड मोदी की प्रशंसाओं के ट्वीट से भरा पड़ा है।
विज्ञापन


कई ट्वीट्स में तो पीएम की बहुत सी बातों की चुटकी भी ली गई है। इस ट्रेंड की खास बात है कि ये पीएम के बच्चों को लाइव एड्रेस करने के दौरान ही शुरू हुआ था और देखते ही देखते यह दूसरे नंबर पर ट्रेंड करने लगा।

इस ट्रेंड के अंतर्गत किए गए कई ट्वीट बहुत ही मजेदार हैं। आइए आपको इन्हीं कुछ झलकियां दिखाते हैं। माधवन नारायणन अपनी ट्वीट में लिखते हैं कि वो महिला जब बच्चों को प्रश्न पूछने के लिए 'अगला प्रश्न' कहती है तो मुझे केबीसी का टा-डा-डा-डान ध्वनि याद आती है।
विज्ञापन

Whenever the lady says "Agla Prashan" I miss the ta-da-da-daan sound from KBC #ModiSir— Madhavan Narayanan (@madversity) September 5, 2014

विज्ञापन

कई व‌िचारों का म‌िला जुला ट्रेंड

तन्मय एल नाम के व्यक्ति ने ट्वीट किया कि अगर मोदी यूं ही लगातार लगे रहे तो ‌इसमें शक नहीं है कि वो 2019 के इलेक्शन में दोबारा चुन लिए जाएंगे वो भी और ज्यादा बहुमत से।

सुधेश शुक्ला ने अपने ट्वीट में मोदी को अगला चाचा नेहरू बताया है। अधिकतर लोगों ने अपने ट्वीट में मोदी की स्पीच को बेहतरीन बताया है। राघव बेहानी ने ट्वीट किया है कि काश जब वो बच्चे थे तो उन्हें भी ऐसा ही भाषण सुनने को मिला होता।

वहीं अबिनाश मिश्रा ने अपने ट्वीट में गुजरात के एक स्कूल की दयनीय स्थिति का हवाला देते हुए उसकी फोटो भी साथ में ट्वीट की है।

वहीं कई ऐसे ट्वीट हैं ‌ज‌िनमें आपको बहुत से ‌व‌िचार देखने को म‌िलेंगे कुछ मोदी के ख‌िलाफ कुछ प्रशंसा में। जैसे-
Now I understand @ManishTewari 's fears when he said ki kya Modi ji students ko bhi apna voter banana chahte hain? #ModiSir— singh sahab (@singhKalyani24) September 5, 2014


#ModiSir - You have captured the imagination of the nation. Let Congis, pseudo-seculars & AAPtards cry. Nation first. Salutes to the #pmmodi— Magnus Sunshine (@Sonu_Bhaskar) September 5, 2014


#ModiSir , As my son is a Madrasi and don't know Hindi, he could not attend your Q/A session .  Kindly treat this as leave.— Subramaniam Mohan (@yessmohan) September 5, 2014

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें