फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में भी चलेगी मोदी लहर?

Sat, 31 May 2014 05:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं जहाजरानी राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी नरेंद्र मोदी की लहर चलेगी।
विज्ञापन


यहां भी कांग्रेस सरकार का सूपड़ा साफ हो जाएगा और अगली सरकार भाजपा की बनेगी। वह बृहस्पतिवार रात भारतीय जनता पार्टी द्वारा सूरजकुंड रोड स्थित एक गार्डन में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

गुर्जर ने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की सभी नौ विधानसभाओं में भाजपा का झंडा लहराए। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं।

गुर्जर ने कहा कि वह एक कार्यकर्ता हैं और हमेशा कार्यकर्ता बनकर ही रहेंगे। वह मंत्री जरूर बन गए हैं, लेकिन यहां की जनता के लिए पहले की तरह ही उनके घर के दरवाजे हमेशा खुले हैं। क्षेत्र का विकास वह प्राथमिकता पर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनिल जैन ने कहा कि जिस तरह से लोकसभा चुनावों में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मेहनत का परिचय दिया है उसी तरह आगे भी जारी रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें