फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबके लिए बड़ा दुर्भाग्य लेकिन पीएम मोदी के लिए हमेशा लकी रहा है नोएडा, जानें वजह

Fri, 06 Jul 2018 09:51 AM IST
एसएस अवस्थी, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
pm Modi
विज्ञापन
शहर के लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चौथी बार नोएडा आना तय हो गया है। बताते हैं कि नोएडा में किसी कार्यक्रम में आने के लिए मोदी तुरंत हामी भर देते हैं। यहां आकर मोदी उद्यमियों व व्यापारियों को संदेश देना चाहते हैं कि सरकार उनके साथ है। इसके अलावा नोएडा से पश्चिमी यूपी को साधने का मौका मिल जाता है।
विज्ञापन


दरअसल, ठीक चार साल पहले लोकसभा चुनाव के लिए मोदी जगह-जगह जनसभाएं कर रहे थे। एक जनसभा गौतमबुद्धनगर व गाजियाबाद लोकसभा प्रत्याशी के लिए गाजियाबाद में की गई थी। जनसभा में गौतमबुद्धनगर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रमेश चंद्र तोमर कांग्रेस को तगड़ा झटका देते हुए मोदी के गले मिलकर भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे कांग्रेस की किरकिरी हुई थी।

बताते हैं कि यह घटना भाजपा के लिए बेहद लाभकारी रही और केंद्र में बहुमत के साथ पार्टी की सरकार बनी। वहीं, जब भी कोई देश या शहर के लिए कोई बड़ी घोषणा करनी होती थी तो जनसभा का स्थल दिल्ली न चुनकर नोएडा ही चुना जाता रहा है। 31 दिसंबर 2015 व 5 अप्रैल 2016 को मोदी ने सेक्टर-62 में स्टार्टअप व दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


25 दिसंबर 2017 को मोदी-योगी ने मिलकर नोएडा से दिल्ली के लिए मेट्रो की मजेंटा लाइन का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम योगी आदित्यनाथ के लिए इसलिए महत्वपूर्ण रहा, क्याकि वह सारे कयास को पीछे छोड़ते हुए मुख्यमंत्री रहते पहली बार नोएडा आए थे। पहले यह कहा जाता रहा कि जो मुख्यमंत्री नोएडा आता है उसकी सत्ता चली जाती है, इस बात की फिक्र योगी ने नहीं की। पीएम ने मंच से ही योगी के इस साहस की तारीफ भी की थी।
विज्ञापन

साल के अंत में और मिलेंगी सौगातें

pm modi
अब 9 जुलाई को शाम 5 बजे मोदी व योगी के अलावा दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति भी नोएडा आएंगे। यूपी में विदेशी पूंजी औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने का इससे अच्छा कोई दूसरा मौका भी नहीं होगा। मोदी शुरू से ही हमेशा विकास को लेकर ही चुनावी जनसभाएं करते हैं। इतना ही नहीं नोएडा-ग्रेनो मेट्रो संचालन का शुभारंभ भी उनके हाथों कराने व इसी साल के अंत में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ खुर्जा के पास बिजली घर का उद्घाटन भी मोदी के हाथों कराने की तैयारी है। इससे पांच साल के कार्यकाल में 6 बार मोदी का नोएडा आना एक रिकॉर्ड भी बन जाएगा।

नोएडा को यूपी का शो विंडो कहा जाता है। यहां पर विकास की कई बड़ी योजनाओं पर काम चल रहा है, चूंकि पीएम का चुनावी एजेंडी सिर्फ विकास ही है, इसलिए वह ऐसे कार्यों के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। पीएम का नोएडा बार-बार आना यहां के लोगों के लिए सौभाग्य की बात हैै।
- डॉ. महेश शर्मा, गौतमबुद्धनगर के सांसद व केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें