फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी शुगर मिल की तालाबंदी समाप्त

Tue, 17 Jun 2014 04:00 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी शुगर मिल प्रबंधन ने सोमवार शाम से मिल में तालाबंदी समाप्त की दी है। मिल प्रबंधन के अनुसार सोमवार को डीएम के साथ वार्ता में चीनी और शीरे का स्टॉक बेचकर 85 प्रतिशत धनराशि से किसानों का बकाया भुगतान करने और बाकी से मिल की मेंटीनेंस कराने पर सहमति बनी है। प्रशासन चीनी व शीरे के गोदामों से सील हटाने को तैयार है। 
विज्ञापन



मिल प्रबंधन ने 26 मई को मिल में तालाबंदी कर दी थी, क्योंकि प्रशासन ने पेराई सत्र 2012-13 के बकाया 5 करोड़ रुपये भुगतान को लेकर मिल के चीनी और शीरे के कुछ गोदामों पर सील लगा दी थी।

प्रबंधन ने जिलाधिकारी से आग्रह किया था कि स्टॉक में मौजूद शीरा बेचने की अनुमति दी जाए, तभी मिल की मेंटीनेंस हो सकती है। मगर तब डीएम की सहमति न मिलने पर प्रबंधन ने मिल में तालाबंदी कर दी थी।
विज्ञापन


मिल के लाइजनिंग अफसर कपिल ने बताया कि सोमवार को जिलाधिकारी एसवीएस रंगाराव के साथ बैठक में चीनी व शीरा गोदामों से सील हटाने पर सहमति बनी है।चीनी व शीरा बेचकर 85 प्रतिशत धनराशि से किसानों को भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें