फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसने दिया, हर-हर मोदी, घर-घर मोदी का नारा

Thu, 30 Jan 2014 07:43 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के किसानों के हक की आवाज को बुलंद करने और खाद, पानी, बीज एवं फसलों के समर्थन मूल्य के मुद्दे पर प्रदर्शन को जुटे भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकरियों ने यहां भी हर-हर मोदी, घर-घर मोदी का नारा लगाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मूलचंद शर्मा, प्रदेश सचिव शिवदत्त वशिष्ठ और जिला अध्यक्ष नयन पाल रावत के नेतृत्व में किसानों ने धरना दिया। साथ्ा ही यह भी कहा कि यदि किसानों की समस्याओं को अगर जल्द दूर नहीं किया गया तो मोर्चा के कार्यकर्ता बल्लभगढ़ में सात फरवरी को रेल रोकेंगे।

लघु सचिवालय पर किसान अधिकार दिवस के रूप में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कार्यकताओं ने प्रदर्शन किया। इसमें पदाधिकारियों ने किसानों की जमीन का जबरन अधिग्रहण करने की निंदा की।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि किसानों को उनके अधिकार मिलने चाहिए। गेहू का समर्थन मूल्य 2500 रुपये करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों की मर्जी के बिना हो रहे जमीन अधिग्रहण को रद्द किया जाना चाहिए। जिनकी जमीन ले ली गई है कि उन किसानों के परिवारों को नौकरी देने की मांग की गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें