फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 मिनट का होगा मोदी का भाषण, हैलीपैड से रैली स्थल तक कड़ी सुरक्षा

Fri, 01 Apr 2016 05:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन
5 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयोजन स्थल पर 40 मिनट का भाषण देंगे। वहीं, वित्त मंत्री के अलावा किसी को मंच से बोलने की इजाजत नहीं होगी। ई-रिक्शा वितरण कार्यक्रम में मोदी के आने-जाने का समय शाम 4 से 5:30 बजे निर्धारित है।
विज्ञापन


वे मंच से करीब शाम 4:50 बजे बोलना शुरू करेंगे। बाजार में ई-रिक्शे की कीमत करीब 70 हजार रुपये के आसपास बताई जा रही है, लेकिन रजिस्ट्रेशन, बीमा, दो साल की गारंटी, डीएल समेत अन्य सभी खर्च भी एजेंसी ही कर रही है।

इससे खर्च करीब 1.33 लाख रुपये के करीब पड़ रहा है यानी जिसे भी रिक्शा मिलेंगे, उसको किसी भी विभाग का चक्कर नहीं लगाना होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल तक पीएम के जाने के दौरान पूरा क्षेत्र सील रहेगा

नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
इसी 5 अप्रैल को सेक्टर-62 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे में हैलीपैड से लेकर उनके कार्यक्रम स्थल तक जाने के दौरान पूरा क्षेत्र सील रहेगा। बृहस्पतिवार को सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में गृह सचिव ने अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम के इंतजाम पर समीक्षा की।

सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट के एनआइसी सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए गृह सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान हैलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक जाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता पहले से करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था और बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था करने के भी इंतजाम करने को कहा गया है। दूसरी तरफ, कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्रधानमंत्री द्वारा ई रिक्शा वितरण आदि का पुख्ता इंतजाम करने के लिए भी अधिकारियों से समीक्षा की गई। वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य रूप से मंडलायुक्त आलोक सिन्हा, डीआईजी लक्ष्मी सिंह, एसएसपी किरण एस, एडीएम चंद्रशेखर, एडीएम राजेश यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें