फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिणी के जापानी पार्क में मोदी की रैली आज

Tue, 03 Feb 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी रैली मंगलवार को रोहिणी के जापानी पार्क में होगी। इस मौके पर मोदी पश्चिमी दिल्ली की जनता को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


युवाओं को लुभाने छात्र संघ भी चुनावी समर में
दिल्ली विधानसभा चुनाव की आखिरी गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में आप, भाजपा, कांग्रेस समेत सभी अन्य पार्टियों ने प्रचार तेज कर दिया है। प्रचार में यंग वोटरों को लुभाने के लिए पार्टियों से जुड़े छात्र संगठन पूरा जोर लगा रहे हैं।

कोई जागरूकता अभियान के जरिये वोट की अपील कर रहा है तो कोई पार्टियों के फैसलों पर प्रश्न चिन्ह लगाकर युवाओं के बीच जा रहे हैं। वहीं, नुक्कड़ नाटकों के जरिये भी वोटरों को जोड़ने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन


दिल्ली चुनाव में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में छात्र संगठन एबीवीपी व एनएसयूआई की टीमें कॉलेजों में जाकर युवा वोटरों को लुभाने में लगी हैं। चूंकि चुनावों में ऐसे प्रत्याशी भी शामिल हैं जो किसी न किसी तरह से छात्र संगठनों के पदाधिकारी रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री रोहित चहल ने बताया पूरी ताकत से यूथ को जागरूक किया जा रहा है। इस बार युवा वोटर बढ़े हैं लिहाजा कोशिश है कि वोट प्रतिशत भी बढ़ जाए।

उन्होंने कहा कि चुनावों में कई ऐसे प्रत्याशी हैं जो कि कभी डूसू पदाधिकारी के रूप में काबिज रहे हैं। लिहाजा कॉलेजों में छात्र प्रत्याशियों से खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं। एबीवीपी के दिल्ली प्रदेश मंत्री साकेत बहुगुणा ने बताया कि कार्यकर्ता छोटे-छोटे समूह में कॉलेजों, मेट्रो स्टेशन व यूथ से जुड़ी जगहों पर पर्चे भी बांटे रहे हैं।

एनएसयूआई प्रवक्ता अमरीश रंजन पांडे ने बताया कि हर विधानसभा में प्रत्याशियों के साथ एनएसयूआई कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में 100-150 टीमें तैनात हैं जिसमें पूर्व डूसू पदाधिकारी भी शामिल हैं। उनका कहना है कि चुनावों में युवा वोटर काफी महत्व रखते हैं। लिहाजा छात्रों को यूपीएससी पर सरकार का रुख, केंद्र सरकार के भ्रमित दावे और केजरीवाल के यूटर्न के बारे में बताया जा रहा है। इसके लिए नुक्कड़ नाटकों का सहारा भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें