फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सोनी आत्महत्या मामले में मोदी रच रहे साजिश, अंजाम रहे हैं अजित डोभाल'

Thu, 28 Jul 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने विधायकों की गिरफ्तारी को लेकर सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। पार्टी का आरोप है कि मोदी की साजिश को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल अंजाम तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


पार्टी ने आशंका जताई है कि पंजाब चुनाव से पहले केंद्र सरकार बड़े पैमाने पर आप नेताओं को जेल भेज सकती है। मीडिया से बात करते हुए आप नेता आशुतोष ने कहा कि दिवंगत आप कार्यकर्ता सोनी के परिजनों पर पुलिस आप विधायक शरद चौहान का नाम लेने का दबाव बना रही है। 

आरोपी रमेश भारद्वाज पर तो इसके लिए पुलिस थर्ड डिग्री तक इस्तेमाल कर रही है। आशुतोष के मुताबिक, शरद चौहान पर 9-9 घंटे की पूछताछ में दबाव बनाया जा रहा है कि वह मामले में दिल्ली प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय का नाम ले लें। 
विज्ञापन


आशुतोष यहीं नहीं रुके। उन्होंने आशंका जताई कि आगे दिलीप पांडेय पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम लेने का दबाव बनाया जाएगा। आशुतोष ने आरोप लगाया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सीधे एसएचओ को फोन करते हैं और नौकरी बचाने के लिए अधिकारी दबाव में काम करते हैं। 
विज्ञापन

'आप के दो और विधायक हो सकते हैं गिरफ्तार'

आप नेता - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने आरोप लगाया कि दबाव डालकर बयान दिलवाने में डोभाल को महारत हासिल है। इस रणनीति को अंजाम तक पहुंचाने के लिए उन्हीं का दिमाग चल रहा है। 

दो और विधायक हो सकते हैं गिरफ्तार
आशुतोष ने कहा कि उन्हें इस बात की सूचना मिली है कि जल्द ही आप के दो और विधायकों की गिरफ्तारी हो सकती है। राखी बिड़लान और शरद चौहान को पुलिस जेल भेज सकती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिल्ली पुलिस काम कर ही है उससे साफ है कि पंजाब चुनाव सेश् पहले पार्टी के आधे नेता व विधायक जेल के अंदर होंगे।

अमानतुल्लाह की पत्नी से धक्का-मुक्की 
आशुतोष ने पुलिस पर आरोप लगाया कि विधायक अमानतुल्लाह को पुलिस ने आतंकियों की तरह उनके बेडरूम से गिरफ्तार किया। इतना ही नहीं, उनकी पत्नी से धक्का-मुक्की भी की गई। इस दौरान उनकी पत्नी को जिंदगी में पहली बार बेपर्दा होना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें