फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी से मिले बिटिया के माता-पिता

Thu, 01 Jan 2015 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली गैंगरेप पीड़िता के परिजनों ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ‘हमारी बेटी से गैंगरेप के दौरान दो नाबालिगों ने ही सबसे अधिक जघन्य बर्बरता की थी, लेकिन उनकी उम्र ने उनको बचा लिया। जबकि नाबालिग दोषियों को भी अन्य मुजरिमों की तर्ज पर उनको सख्त सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


क्योंकि बिटिया से हादसे के बाद नाबालिगों के हौसले बुलंद हो गए हैं और आए दिन अब ऐसे मामले सामने आते हैं। जघन्य बर्बरता, रेप आदि मामलों में उम्र से दोषी को नहीं बचना चाहिए। सख्त सजा उनके बर्बरता पूर्ण व्यवहार पर तय होनी चाहिए।’
परिजनों की मांग पर प्रधानमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कोई कमी नहीं रखी जाएगी। बल्कि सख्त कानून लाने पर काम चल रहा है।
विज्ञापन


महिला सुरक्षा के मुद्दे बिटिया के परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईमेल भेजकर मिलने की इच्छा जताई थी। इसी के आधार पर प्रधानमंत्री कार्यालय से बुधवार शाम चार बजे मिलने के लिए बुलाया गया। बिटिया केपरिजन बोले, मोदी पर हमेें पूरा भरोसा है कि वे हमें न्याय देंगे
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें