फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी सरकार बदल रही पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू की योजनाएं'

Thu, 09 Jun 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की योजनाओं को बदला जा रहा है। झूठा साहित्य छपवाकर कांग्रेस को बदनाम करने का काम केंद्र सरकार कर रही है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं झूठे प्रचार के चलते ही कांग्रेसियों ने मोदी के होर्डिंग पर कालिख पोती थी। ये बातें बुधवार को गिझोड़ कार्यालय पर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहीं। इस दौरान आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार संघ के एजेंडे पर चल रही है।

कांग्रेस के पूर्व पीएम के नाम से चलित योजनाओं का नाम बदला या बंद किया जा रहा है। इंदिरा गांधी व राजीव गांधी के नाम से चलित डाक टिकटों को बंद कर दिया गया है। नेहरू को पाठ्यक्रमों से हटाया जा रहा है। पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाना, सर्विस टैक्स पर बोझ डालना और जनता की गाढ़ी कमाई को विज्ञापनों पर खर्च करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोती थी भाजपा के पोस्टर पर कालिख

कांग्रेसियों ने स्वीकार किया झूठ के पुलिंदों के विरोध में कार्यकर्ताओं द्वारा 5 जून को जोरदार प्रदर्शन कर मोदी द्वारा झूठे प्रचारित विज्ञापन को कालिख लगा कर पोता गया था।

कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नहीं बल्कि भाजपा के नेता के होर्डिंग पर कालिख पोती थी। कांग्रेस के लोग जनता की लड़ाई के लिए मुकदमों से नहीं डरेंगे। अगर चार दिन में मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो डीएम दफ्तर का घेराव किया जाएगा।

दरअसल, मंगलवार को थाना सेक्टर-24 की पुलिस ने मोदी के होर्डिंग पर कालिख पोतने वाले अज्ञात 60 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बुधवार को कांग्रेसियों ने एलान करके कहा कि हमने ही कालिख पोती थी। यह कहकर पुलिस का काम कांग्रेसियों ने आसान कर दिया है। अब देखना है कि पुलिस इसमें आगे क्या कार्रवाई करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें