दिल्ली में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने मोदी फॉर पीएम अभियान की शुरुआत की। पहली कड़ी में कार रैली निकाली गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवाओं का कारवां निकल चुका है। यह कार रैली नरेंद्र भाई मोदी को 7 रेस कोर्स (प्रधानमंत्री निवास) तक पहुंचाकर ही दम लेगी।
लेकिन भरे समाज में हर्षवर्धन की कार ने उन्हें धोखा दे दिया। इस वजह से यह कार रैली धक्का मार रैली साबित हो गई।
दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन भी कार में सवार हो गए, लेकिन जिस ओपन कार में हर्षवर्धन खड़े हुए वह कार आगे बढ़ने को ही तैयार नहीं हुई।