प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल के साथ दिल्ली मेट्रो में सफर किया। मोदी और टर्नबुल मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पहुंचे। जहां से वे अक्षरधाम मंदिर गए। दोनों प्रधानमंत्री अक्षरधाम मंदिर में करीब एक घंटा रुकें। आम लोगों के लिए अक्षरधाम मंदिर सोमवार को बंद रहता है, इसलिए प्रधानमंत्री ने आज यह कार्यक्रम रखा। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल रविवार से चार दिनों के भारत दौरे पर हैं।
लाइव अपडेशनः
05:30 PM-पीएम मोदी और मैल्कम टर्नबुल अक्षरधाम मंदिर से रवाना हुए।
05:20 PM- मंदिर प्रवंधन की ओर से दोनों प्रधानमंत्रियों को मंदिर का स्मृति चिह्न दिया गया, जिसे दोनों प्रधानमंत्रियों ने एक-दूसरे को भेंट किया।
05:18 PM- अक्षरधाम मंदिर के रिसेप्शन एरिया में रखे विजिटर्स बुक में मंदिर के बारे में अपने कमेंट दर्ज किए।
05:15 PM- मोदी-मैल्कम ने म्यूजिकल फाउंटेन का लुत्फ उठाया
05:10 PM- दोनों प्रधानमंत्रियों ने अक्षरधाम मंदिर में नौका विहार किया।
05:08 PM- मोदी ने टर्नबुल को अक्षरधाम मंदिर और भारत की सांस्कृतिक पहलुओं की जानकारी दी।
PM Narendra Modi and Australian PM Malcolm Turnbull at Akshardham Temple in Delhi pic.twitter.com/VMtwEdh0rp
— ANI (@ANI_news) April 10, 2017
04:51 PM- मैल्कम टर्नबुल ने मोदी के साथ मंदिर में अभिषेक किया
04:49 PM- दोनों प्रधानमंत्रियों ने अंदर अन्य देवी-देवताओं के दर्शन किए।
04:40 PM- अंदर पुजारी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को आचार्य स्वामीनारायण और अक्षरधाम मंदिर के बारे में जानकारी दी।
04:35 PM- मोदी और मैल्कम ने सीढ़ियों के पास अपने जूते उतारे, फिर मंदिर के अंदर प्रवेश किया।
PM Narendra Modi and Australian PM Malcolm Turnbull at Akshardham Temple in Delhi pic.twitter.com/VMtwEdh0rp
— ANI (@ANI_news) April 10, 2017
04:30 PM-अक्षरधाम मंदिर को पुजारी ने दोनों प्रधानमंत्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया।
04:25 PM- दोनों अक्षरधाम गेट से पैदल अंदर गए।
04:20 PM- पीएम मोदी और टर्नबुल अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पहुंचे।
04:10PM- मेट्रो में मैल्कम टर्नबुल ने मोदी के साथ कई सेल्फी ली।
On board the Delhi Metro with PM @TurnbullMalcolm. We are heading to the Akshardham Temple. pic.twitter.com/AiP4BAqhLY
— Narendra Modi (@narendramodi) April 10, 2017
04:00PM-दोनों ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया, फिर मेट्रो में सवार हुए।
Delhi: PM Narendra Modi and Australian PM Malcolm Turnbull at Mandi House metro station pic.twitter.com/34s09Pg95K
— ANI (@ANI_news) April 10, 2017
03:55 PM- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम मैल्कम टर्नबुल मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पहुंचे।