दिल्ली के वसंत विहार मॉडर्न स्कूल में एक बच्चे की पिटाई करने और अपशब्द कहने का वीडियो इंटरनेट पर आने से हड़कंप मच गया है। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों व छात्रों के लिए ओपन सेशन बुलाया है।
गत शुक्रवार को छठी कक्षा के सात बच्चे फुटबाल खेल रहे थे। सातवीं का एक छात्र भी वहीं खेल रहा था। उनमें किसी बात पर कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी।
सातवीं के छात्र की अन्य बच्चों ने खूब पिटाई की। बताया जा रहा है कि इस वीडियो को आरोपी बच्चों ने ही बनाया है। इसमें वे काफी अपशब्द कहते भी दिखाई दे रहे हैं।