फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल टाउन अंडरपास से होगी सबकी बल्ले-बल्ले

Tue, 04 Mar 2014 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-24 मॉडल टाउन पर लगने वाले जाम से अब मुक्ति मिलेगी। यहां प्रस्तावित अंडरपास की नींव मंगलवार को पड़ेगी। प्रोजेक्ट डेढ़ साल में पूरा होगा, जिसके बनने से तिराहा सिग्नल फ्री हो जाएगा।
विज्ञापन


प्राधिकरण के मुताबिक नोएडा से इंदिरापुरम की ओर अंडरपास बनेगा, जिससे इंदिरापुरम सीधे जा सकेंगे। यात्री नोएडा से गाजियाबाद जाने वाले क्लोवर लीफ का सहारा लेकर एनएच-24 पर आएंगे, वहीं इंदिरापुरम से दिल्ली जाने वाले भी इसके सहारे ही एनएच-24 पर आएंगे।

यह भी पढ़ें:कानून के पेंच में अटका यूपी अपार्टमेंट एक्ट

करीब 112 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट का पूरा खर्च नोएडा प्राधिकरण ही वहन कर रहा है। हालांकि इसका लाभ इंदिरापुरम के लोगों को भी मिलेगा, लेकिन गाजियाबाद ने क्लोवर लीफ बनाने के लिए सिर्फ जमीन दी है।
विज्ञापन


निर्माण कार्य की शुरुआत नोएडा से इंदिरापुरम की जाने वाले मार्ग के सेंट्रल वर्ज से होगी। इसके लिए दोनों ओर की एक-एक लेन बंद की जाएगी। मॉडन टाउन से नोएडा की ओर के मार्ग को पहले ही चौड़ा किया जा चुका है, जबकि मॉडल टाउन की ओर जाने वाले मार्ग को पुलिस चौकी के चलते चौड़ा नहीं किया जा सका, लेकिन अंडरपास का निर्माण शुरू होने के साथ ही इसे भी शिफ्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:अब आपकी मनचाही जगह नहीं रुकेगी ऑटो

प्राधिकरण अधिकारियों का मानना है कि मार्ग चौड़ा हो जाने से डायवर्जन के समय ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं होगी। प्राधिकरण के एसीईओ पीके अग्रवाल ने अंडरपास का निर्माण मंगलवार से शुरू होने की पुष्टि की है।

करीब दो सप्ताह बाद डायवर्जन के आसार हैं। मालूम हो कि चुनाव आचार संहिता इसी सप्ताह में लागू होने की बात कही जा रही है, इसलिए प्राधिकरण चाहता है कि इससे पहले ही काम शुरू हो जाए ताकि अंडरपास जल्द से जल्द बन जाए।

प्रवेश द्वार पर जाम का संकट होगा दूर
नोएडा और डीएनडी के बाद दो ही ऐसे रास्ते हैं, जिससे नोएडा आने पर जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। पहला मॉडल टाउन और दूसरा महामाया फ्लाईओवर के पास शाहदरा ड्रेन पर। मॉडल टाउन पर अंडरपास का काम मंगलवार से शुरू हो जाएगा, जबकि शाहदरा ड्रेन के बॉटलनेक को खत्म करने के लिए पुल बनाने की कागजी प्रक्रिया चल रही है। महामाया पुल के पास ही सेक्टर-94/95 के बीच अंडरपास का काम पहले ही शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें