08:39 AM, 11-Feb-2020
आज जनता करेगी मॉडल टाउन का फैसला, भाजपा के कपिल मिश्रा पीछे
दिल्ली में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में दिल्ली की मॉडल टाउन सीट पर सभी की नजरें हैं क्योंकि यहां से भाजपा के कपिल मिश्रा चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान विवादित बयानों की वजह से कपिल मिश्रा चर्चा में रहे थे। विवादित बयान को लेकर चुनाव आयोग ने अंतिम दिन मिश्रा को चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
फिलहाल मॉडल टाउन सीट पर आप का कब्जा है। 2015 के विधानसभा चुनाव में आप के अखिलेश पति त्रिपाठी ने बाजी मारी थी। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार विवेक गर्ग को 16 हजार से ज्यादा मतों से हराया था। लेकिन इस बार भाजपा ने विवेक के जगह तेज तर्रार नेता कपिल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने अखिलेश पति त्रिपाठी पर ही भरोसा जताया है। जबकि कांग्रेस ने आकांक्षा ओला को चुनावी समर में उतारा है।
मॉडल टाउन सीट पर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजे
- अखिलेश पति त्रिपाठी (AAP) - 54628 वोट
- विवेक गर्ग (BJP) - 37922 वोट
- कंवर करण सिंह (Congress) - 8992 वोट