फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई की मॉडल ने पूर्व प्रेमी पर लगाया दुष्कर्म और हिंसा का आरोप

Mon, 15 Jul 2019 02:02 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मुंबई की रहने वाली एक मॉडल ने अपने पूर्व प्रेमी पर उसके साथ दुष्कर्म करने और प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की है। 26 वर्षीय मॉडल ने बताया कि वह 2017 में एक शूटिंग के दौरान युवक से मिली थी, जिसके बाद से दोनों एक-दूसरे के प्यार में थे।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 34 वर्षीय पूर्व प्रेमी नोएडा का रहने वाला है और मॉडल से मिलने के लिए बराबर मुंबई आता-जाता था। उसने मॉडल से अपने शादीशुदा होने की बात छुपाई थी और शादी का झांसा देकर शारिरिक संबंध बनाने को मजबूर किया था।

अपनी शिकायत में मॉडल ने कहा कि उसका प्रेमी उसे दोस्तों से दूरी बनाने को कहता था। वह उसे किसी पुरुष अभिनेता या मॉडल के साथ काम करने से मना करता था। बातें न मानने पर उसे अपशब्द कहता था और मारता भी था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अभी आरोपी युवक मुंबई से गायब है। मामले को लेकर आईपीसी की धारा 376(दो) (एन), 323, 504 और 506 के तहत शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें