फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल करियर सेंटर दिखाएगा बेरोजगारों को सही दिशा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवायोजन कार्यालय में बनने वाले मॉडल करियर सेंटर का निर्माण कार्य फरवरी के अंत तक शुरू हो जाएगा। प्रदेश में लखनऊ के बाद गाजियाबाद में बनने वाले मॉडल करियर सेंटर के लिए 28.20 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


60 फीसदी बजट आने से मेयर उपचुनाव के बाद सिविल और इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य के लिए डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि मॉडल करियर सेंटर का निर्माण कार्य पूरा होने से युवाओं और बेरोजगार अभ्यर्थियों को एक जगह ही काउंसलिंग, करियर गाइडेंस, प्रशिक्षण सहित करियर संबंधी ऑनलाइन सहायता मिल सकेंगी।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को सभी सेवाएं नेशनल करियर सर्विसेज के मार्गदर्शन में प्राप्त होंगी। उन्होंने बताया कि फंड आने के बाद मार्च तक निर्माण पूरा करा लिया जाएगा। अप्रैल से सेंटर विधिवत कार्य करने लगेगा।

केंद्र सरकार की योजना के तहत तैयार हो रहे मॉडल करियर सेंटर में अभ्यर्थियों और युवाओं को आईटी लैब, हेल्प डेस्क, काउंसलिंग-काउंसलर रूम, ट्रेनिंग रूम, मैनेजर कक्ष आदि की व्यवस्था होगी। सेंटर सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
विज्ञापन

एग्जाम और एडमिशन में बीता सत्र

सीसीएस यूनिवर्सिटी का वर्तमान सत्र एग्जाम और एडमिशन कराने में बीतेगा। यूनिवर्सिटी ने शुरूआत में जो शैक्षिक कैलेंडर जारी किया था उसके मुताबिक कार्य नहीं हो पाया। एडमिशन प्रक्रिया लंबी चली। अब एग्जाम के कारण कॉलेजों में क्लासेज नहीं चल पाएंगी।

यूनिवर्सिटी का नियम है कि सत्र में 180 दिन तक कक्षाएं चलनी चाहिए। यदि कक्षाएं नहीं चलती है तो छात्रों का नुकसान होगा। सूत्रों के मुताबिक प्रोफेशनल और ट्रेडिशनल कोर्स के एग्जाम भी इसी माह शुरू होने वाले है।

ये एग्जाम करीब एक माह तक चलेंगे। इसके बाद प्राइवेट और रेगुलर कैटेगरी के एग्जाम फार्म भी यूनिवर्सिटी प्रशासन भरवाएगी। इस प्रक्रिया में भी काफी समय लगेगा। मार्च की 16 तारीख से मेन एग्जाम प्रस्तावित हैं। यानी आने वाले दिन भी कक्षाएं नाममात्र की ही चल पाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें