वहीं, बुलंदशहर में कोरोना की नई लहर के खतरे को देखते हुए कोविड अस्पतालों में राज्य नोडल अधिकारी प्रहलाद सिंह और स्वास्थ्य अधिकारियों की मौजूदगी में मॉक ड्रिल हुआ। नोडल अधिकारी ने कोविड L2 हॉस्पिटल में व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। राज्य नोडल अधिकारी अस्पताल में तैयारी व व्यवथाओं से संतुष्ट नजर आये।