उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय से जीएसटी मोबाइल हेल्प लाइन वैन को हरी झंडी दिखायी। वैन के सवार जीएसटी के विशेषज्ञ व वरिष्ठ अधिकारी बाजारों में व्यापारियों की समस्यायें सुलझायेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान व्यापारियों को जीएसटी का पाठ पढ़ाया जायेगा। इस बारे में टैक्स विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जीएसटी को लेकर व्यापारियों में काफी उलझन है। इस उलझन से निकालने के लिये मोबाइल वैन सेवा शुरू की गयी है।
फिलहाल 6 वैन से योजना शुरू की गयी है। एक वैन रोजाना तीन बाजारों में जायेगी। इसके लिये जगह भी तय की गयी है। हर दिन 18 बाजारों को कवर करने की योजना है। एक वैन में जीएसटी के दो एक्सपर्ट और दो वॉलंटियर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
यह व्यापारियों की जीएसटी से जुड़ी समस्याओं का समाधान देंगे। उधर, वैन सोमवार को कश्मीरी गेट के ऑटो स्पेयर मार्केट में वैन पहुंची। व्यापारियों ने तरह-तरह के सवाल किए। करीब 300 व्यापारियों ने अपनी समस्यायें सुनाई और उसका माकूल जवाब भी उनको मिला।
कश्मीरी गेट के कारोबारी बृजेश गोयल ने बताया कि विशेषज्ञ हर सवाल का जवाब दे रहे थे। वहीं, इस मौके पर पंपलेट भी बांटा गया। इसमें जीएसटी की बारीकियां बताई गयी थी।