इंजीनियर युवती का एमएमएस बनाने पर पुलिस ने उसके साथ काम करने वाले इंजीनियर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से नाराज युवती के परिजनों ने हंगामा किया और कविनगर पुलिस से शिकायत की। पुलिस को उसके मोबाइल में क्लीपिंग नहीं मिली है।
इलाहाबाद निवासी आरोपी आशीष सिंह शास्त्रीनगर में किराए पर रहता है। बीटेक करने के बाद वह एक साल से आरडीसी स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत है। साथ ही बुलंदशहर जिले की 21वर्षीय बीटेक युवती कार्यरत है और गोविंदपुरम में पीजी में रहती है।
युवती की मानें तो मंगलवार सुबह 11 बजे टायलेट गई। कंपनी में लेडीज टायलेट से सटा हुआ ही जेंट्स टायलेट है। आरोप है कि जेंट्स टायलेट में मौजूद युवक ने स्मार्टफोन के जरिये युवती का एमएमएस बनाया।