फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमजी में दवाओं का बजट खत्म, मरीज होंगे परेशान

Sun, 06 Apr 2014 02:57 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावों का दौर उस पर से गर्मी का आगाज ऐसे में एमएमजी अस्पताल में दवाओं का बजट खत्म हो गया है। चुनावों के लिए जहां अतिरिक्त दवाओं की व्यवस्था रखनी है, वहीं गर्मियों के लिए भी विशेष इंतजाम करने हैं।
विज्ञापन


ऐसे में दवाओं का बजट खत्म होने से अस्पताल प्रबंधन को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल की ओर से बजट के लिए शासन को कई बार पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन बजट आने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

गर्मियों में डायरिया, लू लगना, मलेरिया सहित अन्य बीमारियां तेजी से फैलती हैं। गर्मी में मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए पहले ही दवाओं का इंतजाम कर लिया जाता है।
विज्ञापन


भारी खपत को देखते हुए ओआरएस का घोल, ड्रिप आदि का एक्सट्रा स्टॉक रखा जाता है। मगर एमएमजी अस्पताल में पिछले दो महीने से दवाओं का बजट नहीं आया है।

अस्पताल में दवा कंपनियों से उधार में दवाएं मंगाई गई हैं। एमएमजी पर दवाओं का खासा बकाया हो गया है। अस्पताल में अब महज 10-15 दिनों की ही दवा का स्टॉक बचा है। अगर समय पर दवाओं का बजट नहीं आया तो मरीजों को भारी परेशानी का सामना पड़ेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें