फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: विकास कार्यों में लापरवाही पर विधायक सख्त, अधिकारियों को फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, अधिकारी जनता की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। विधायक हरेंद्र रामरतन ने उपमंडल स्तर के सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास के लिए करोडों रुपए की ग्रांट भेज रही है। विभागीय अधिकारी इसे अपनी जिम्मेदारी समझें और विकास राशी का सही इस्तेमाल करें, जिस विकास कार्य के लिए राशी भेजी गई है, उसी में विकास करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। क्षेत्र के विकास के लिए जितनी भी ग्रांट की जरूरत है, उसके लिए अधिकारी प्रोजेक्ट बनाकर दें। बैठक में विधायक ने जन स्वस्थ विभाग के एसडीओ सुरेंद्र सिंह से पेयजल आपूर्ति और सीवर व्यवस्था के बारे में पूछताछ की, लेकिन वह इस मामले में कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे सके।
करोंड़ों के भुगतान के बाद भी काम अधूरा छोड़ने वाले ठेकेदार के खिलाफ होगी विजीलेंस जांच : विधायक हरेंद्र सिंह ने एसडीओ से बेढा पटटी के निर्माणाधीन एचटीपी निर्माण के बारे में पूछा तो बताया कि संबंधित ठेकेदार ने किसी कारणवश कार्य का अधूरा छोड़ दिया है। इस पर विधायक ने उन्हें फटकारा और कहा कि विभाग के ठेकेदार को करोंड़ों का भुगतान किया गया और वह कार्य अधूरा छोड़कर चला गया। उन्होंने शहर में करोड़ों की लागत से डलवाई गई पेयजल लाईन और संबंधित ठेकेदार की विजीलेंस जांच कराने के लिए एसडीएम को निर्देश दिए।
विज्ञापन

भट्ठा संचालकों ने लिए है अवैध कनेक्शन
बैठक में गांव बंचारी के ग्रामीणों और ईंट भट्ठा संचालकों द्वारा मेन पेयजल लाइन से अवैध कनैक्शन लिए जाने का भी खुलासा हुआ। बताया गया कि मेन पेयजल लाईन से गांव में 9 ईंट भट्ठा संचालकों द्वारा पानी के अवैध कनैक्शन लिए हैं। ग्राम सरपंच सीताराम ने बताया कि जनस्वास्थ विभाग की लापरवाही से बंचारी के ग्रामीण बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश से पहले कराएं नालों की सफाई : उन्होंने बरसात से पहले शहर की सभी नालियां और ड्रेनों की सफाई कराने को कहा। बैठक में सबसे अधिक लापरवाही जन स्वास्थ विभाग,पंचायत विभाग, बिजली विभाग, मार्केटिंग बोर्ड और नगर परिषद की सामने आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें