विधायक ओम प्रकाश शर्मा का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वी दिल्ली में रविवार को एक पोस्टर चर्चा का विषय बन गया। पोस्टर का ताल्लुक एक विधायक से था। जिसमें विधायक को लापता दिखाया गया है। इनता ही नहीं इसमें विधायक का पता बताने वाले को ईनाम देने का भी जिक्र है। इलाके में हुई कई सिलसिलेवार घटनाओं और समस्याओं का जिक्र भी इसमें किया गया है।
पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर क्षेत्र में विधायक ओम प्रकाश शर्मा की गुमशुदगी के पोस्टर लगे हैं। इन पोस्टर में विधायक को लापता बता कर ढ़ूंढने की अपील की गई है। विधायक का पता बताने वाले को 1100 रुपये का ईनाम देने की घोषणा की गई है।
लोगों का आरोप है कि विधायक ओम प्रकाश शर्मा विश्वास नगर से लापता हैं। इलाके के लोगों का कहना है कि लोगों की समस्या दूर करने की बात छोड़िए विधायक जी समस्या सुनने के लिए भी नहीं मिल रहे हैं। पोस्टर में 'विश्वास नगर की दुखी जनता' को निवेदक बताया गया है।