फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने चौपाल पर सुनी ग्रामीणों की समस्या 

Sat, 10 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
panchayat - फोटो : Bureau
विज्ञापन
तिगांव विधानसभा विधायक ललित नागर शुक्रवार को ग्रामीण इलाकों की समस्या जानने के लिए बादशाहपुर, टिकावली, रिवाजपुर, टिकावली, रिवाजपुर आदि गांव पहुंचे। 
विज्ञापन


चलो गांव की चौपाल की ओर कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से बातचीत कर रहे विधायक को बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क और विकास कार्यों के लिए धन नहीं होने की शिकायतें सुनने को मिलीं। 

इन गांवों ने नव नियुक्त पंच सरपंचों का कहना था कि पिछले कई माह से सरकार ने विकास कार्यों के लिए ग्रांट नहीं जारी की है, विकास नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ट्यूबवेल की बिजली आपूति ठप है इसकी वजह से ग्रामीणों को पानी की समस्या है। चंद घंटे आने वाली बिजली की आपूर्ति कम से कम 16 घंटे करवाए जाने की भी मांग की। 

एक साल पहले ही बनवाई गई खेड़ीपुल-बादशाहपुर-लालपुर सड़क के जर्जर होने की शिकायत कर इसे दोबारा बनवाने की मांग रखी गई।

गांव वालों ने टिकावली गांव के खराब ट्यूबवेल ठीक कराने, रिवाजपुर गांव से मास्टररोड तक की सड़क को पक्का करवाने, शमशान घाट, बादशाहपुर में स्टेडियम, सामुदायिक केंद्र निर्माण की मांग रखी। 
विज्ञापन


विधायक ललित नागर ने लोगों को आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्याएं सुलझाई जाएंगी। इससे पहले पंच-सरपंचों ने पगड़ी बांध माला पहना  कर विधायक का स्वागत किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें