फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़काऊ भाषण देने के आरोपी पूर्व विधायक बयान दर्ज

Sun, 29 May 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
भड़काऊ भाषण देने के आरोपी पूर्व विधायक रोशन लाल आर्य का बयान लेने फिरोजपुर झिरका पुलिस शनिवार को यमुनानगर पहुंची और उनका बयान दर्ज किया। पूर्व विधायक रोशनलाल आर्य ने 24 अप्रैल को फिरोजपुर झिरका के जलेबी चौक पर एक सभा के दौरान जाट आंदोलन को लेकर भड़काऊ भाषण दिया था। 
विज्ञापन


इस मामले में स्थानीय पुलिस ने उनके खिलाफ भड़काऊ भाषण देने व व देशद्रोह का मामला दर्ज किया था। हाईकोर्ट ने उन्हें जांच के लिए पुलिस तफ्तीश में शामिल होने को कहा था। 

जिस पर उन्होंने फिरोजपुर झिरका पुलिस को सूचना दी कि वह यमुनानगर में हैं। फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी दीपक शनिवार की सुबह उनके आवास पर यमुना नगर पहुंचे। 
विज्ञापन


पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया। मेवात पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने बताया कि पुलिस ने रोशन लाल आर्य को जांच में शामिल करने के बाद उनका बयान दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें