फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर टकराए केजरीवाल-जंग, मीणा बने एसीबी चीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) में स्टाफ की कमी का रोना रो रही दिल्ली सरकार के मुंह को बंद करने की कोशिश की। दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त मुकेश मीणा को एसीबी भेजा गया है।
विज्ञापन


वह एसीबी के चीफ होंगे और मौजूदा चीफ एसएस यादव उन्हें रिपोर्ट करेंगे। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के सात और इंस्पेक्टर का एसीबी में तबादला किया गया है।

ये तय माना जा रहा है कि संयुक्त पुलिस आयुक्त मुकेश मीणा को एसीबी का चीफ बनाने पर दिल्ली सरकार और एलजी फिर आमने-सामने खड़े हो सकते हैं। इस मुद्ददे पर टकराव बढ़ सकता है।

दिल्ली पुलिस केप्रवक्ता राजन भगत ने बताया कि नई दिल्ली रेंज केसंयुक्त पुलिस आयुक्त मुकेश मीणा को एसीबी भेजा गया है। अभी तक अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एसएस यादव एसीबी में सबसे सीनियर पुलिस अधिकारी थे, अत: वह एसीबी के चीफ थे। मुकेश मीणा एसएस यादव से सीनियर हैं अत: अब वह एसीबी के चीफ होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

ये सात इंस्पेक्टर भी भेजे गए एसीबी

दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस के सात इंस्पेक्टरों को भी एसीबी में भेजा गया है। गांधी नगर थाने में तैनात एटीओ बृज मोहन, मंदिर मार्ग थाने के तफ्तीश इंस्पेक्टर केके मिश्रा, पूर्वी दिल्ली में तैनात विवेकानंद झा, दक्षिण जिले में तैनात राजकुमार, महरौली थाने में तैनात राजेंद्र प्रसाद, ट्रैफिक में तैनात इंस्पेक्टर रिछपाल मीणा और बाबा हरीदास नगर थाने में तैनात पूरनचंद को एसीबी भेजा गया है। गौरतलब है कि बिहार के पुलिस अधिकारियों को एसीबी में बुलाने पर पैदा हुआ मुद्दा अभी थमा भी नहीं है।

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने कुछ समय पहले एसीबी में स्टाफ कम होने की बात कही थी। इसके अलावा केंद्र सरकार के कार्यक्षेत्र में भी हस्तक्षेप पर एसीबी को लेकर विवाद खड़ा हो रहा था। अब एलजी व दिल्ली पुलिस ये संदेश देना चाहते हैं कि दिल्ली सरकार काम करे। अगर उसे और स्टाफ की जरूरत पड़ेगी तो और स्टाफ दे दिया जाएगा।

ये बताया जा रहा है कि मुकेश मीणा को एसीबी चीफ बनाने से दिल्ली सरकार खुश नहीं है और उन्हें खास उद्देश्य के लिए ही केंद्र सरकार के भेजने की बात कर रही है। दिल्ली पुलिस केप्रवक्ता राजन भगत का कहना था कि  मुकेश मीणा को पूरी तरह से एसीबी में भेजा गया है, वहीं मुकेश मीणा का कहना था कि उन्हें एसीबी केकाम का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें