फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना किसी यात्रा दस्तावेज के मिजोरम की तीन महिलाएं पहुंची चीन, वापस आईं दिल्ली तो खुला राज

Sat, 08 Aug 2020 05:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

-वापस आने पर आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने हिरासत में लेकर क्वारंटीन में भेजा, दर्ज किया फर्जीवाड़े का मामला 
-म्यांमार के रास्ते चीन की सीमा में दाखिल हुई थी महिलाएं, चीन की सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़कर भारत में निर्वासित किया
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बिना किसी यात्रा दस्तावेज के म्यांमार के रास्ते चीन जाने वाली मिजोरम की तीन महिलाओं के खिलाफ फर्जीवाड़े का मामला दर्ज किया है। महिलाओं को अवैध रूप से देश में रहने के आरोप में चीन की सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा था और फिर उन्हें भारत में निर्वासित कर दिया है। तीनों महिलाओं को क्वारंटीन में भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, महिलाओं की पहचान मिजोरम निवासी लॉरेमरुआती, रिनसंगजुवाली और लॉरिनचानी के रूप में हुई है। 6 अगस्त की रात विमान से तीनों महिलाएं चीन से इंदिरा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची।

जांच के दौरान एयरपोर्ट अधिकारियों को इनके पास से कागजात मिले, जिसमें लिखा था कि तीनों महिलाओं को बिना दस्तावेज के म्यांमार के रास्ते चीन में घुसने आरोप में पकड़ा गया है और उन्हें निर्वासित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


जांच करने पर पता चला कि तीनों महिला मिजोरम की रहने वाली है। महिलाओं से पूछताछ में बताया कि तीनों वर्ष 2019 में मिजोरम से म्यांमार चली गई और फिर वहां से बिना किसी दस्तावेज के चीन की सीमा में घुस गईं। जहां सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें पकड़ लिया।

एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि बिना किसी दस्तावेज के महिलाओं ने विदेश जाकर भारतीय इमीग्रेशन के साथ फर्जीवाड़ा किया है। एयरपोर्ट अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विदेश से आने की वजह से पुलिस ने तीनों को क्वारंटीन में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि क्वारंटीन की अवधि समाप्त होन क बाद महिलाओं से पूछताछ की जाएगी। इनसे पता लगाया जाएगा कि विदेश भेजने में इन लोगों की किसी ने मदद की थी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें