नोएडा की मिक्स लैंड यूज पॉलिसी के लागू होने से अन्य लाभों के साथ समय की भी बचत हो सकेगी।
अर्थ ग्रुप के संयुक्त प्रबंध निदेशक विकास गुप्ता का कहना है कि इस नीति के लागू होने से रिहायशी प्रोजेक्ट के आसपास बैंक, एटीएम, केमिस्ट शॉप, रोजमर्रा की जरूरत के सामान, कैफेटेरिया आदि खुल सकेंगे।
यहां रहने वालों को घर केपास ही ये जरूरतें पूरी हो सकेंगी। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा स्थित प्रोजेक्ट अर्थ टेकवन को इसी जरूरत को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है।
बता दें, कि प्राधिकरण ने 24 मीटर और उससे अधिक चौड़ी रोड पर मिक्स लैंड यूज पॉलिसी को मंजूरी दी है। इसके शीघ्र लागू होने के आसार हैं। अभी इसे शासन के पास भेजा गया है।