नोएडा में डीएनडी पर महिलाओं को आपात स्थिति में सुरक्षा मुहैया कराने के लिए शुरू की गई हेल्पलाइन पर दो दिनों में 17 शिकायतें दर्ज की गई हैं।
सोमवार से शुरू की गई हेल्पलाइन नंबर (9717443040) पर पहले दिन दो और दूसरे दिन 15 कॉल आईं। हालांकि इनमें से ज्यादातर कॉल वाहन खराब होने और ट्रैफिक जाम को लेकर थीं।
पढ़ें: अब ऑटो वाले ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर नहीं उतरेंगे सवारी
डीएनडी प्रवक्ता अनवर अब्बासी ने बताया कि वाहन खराब होने पर भी फोन करने वाली महिलाओं को आवश्यक सुविधा प्रदान की गई। हेल्पलाइन की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है।