फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FB प्रोफाइल पिक से हुआ गंदा खेल, बीटेक छात्रा बनी शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर बीटेक छात्रा की फेक आईडी बनाकर उसके दोस्तों को मैसेज कर दिए गए। छात्रा ने सिहानी गेट थाने में शिकायत की है। आरोप है कि पहले यह अकाउंट छात्रा के नाम से चलाया जा रहा था, अब प्रोफाइल पिक्चर भी छात्रा की ही लगा दी गई है।
विज्ञापन


मैसेज करने पर अकाउंट चला रहे व्यक्ति ने छात्रा को रिप्लाई नहीं किया है। एसओ सिहानी गेट ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। छात्रा ने बताया कि वह गोरखपुर की रहने वाली है।

एनएच-58 स्थित एक कॉलेज में बीटेक (सीएस) की पढ़ाई कर रही है। सेकेंड ईयर की स्टूडेंट है। करीब एक माह से उसके नाम से ही फेसबुक पर आईडी बनाकर उसके दोस्तों को मैसेज किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई लड़की ही ऑपरेट कर रही अकाउंट

उस वक्त प्रोफाइल पिक पर उसकी पिक्चर नहीं लगी थी। आरोप है कि पिछले दो दिनों से इस फेक अकाउंट पर छात्रा की तस्वीर भी लगा दी है। अंदेशा है कि अकाउंट कोई लड़की ऑपरेट कर रही है।

बृहस्पतिवार को दोस्तों ने शिकायत की तो पता चला। एसओ सिहानी गेट रणवीर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपी अकाउंट होल्डर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :
मिलिए उन पतियों से, जो अपनी पत्नियों के चलते आए सुर्खियों में
2015 के वो पोस्टर जिन्होंने नेताओं से भी ज्यादा बटोरीं सुर्खियां
दे‌खिए कैसे साल 2015 ने डूबो दी इन 5 नेताओं की लुटिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें