नंदनगरी इलाके में तीसरी कक्षा के छात्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र को उसका परिचित बाइक से ले गया था और हादसे में उसकी मौत हो गई।
वहीं परिजनों ने छात्र की हत्या का आरोप लगाया है। मृतक छात्र की शिनाख्त इलियास (11) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार इलियास सुंदर नगरी मुर्गा मंडी में परिवार के साथ रहता था और सरकारी स्कूल में तीसरी का छात्र था। परिवार में उसके पिता इस्लाम, मां बेबी एक भाई और तीन बहनें हैं।