फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता इनेलो नेता का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के नजफगढ़ से गायब हुए इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) नेता का शव हरियाणा के बहादुरगढ़ में मिला है। इनेलो नेता की गोली मारकर हत्या की गई है।
विज्ञापन


नेता प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे और छह अक्तूबर से लापता थे। दिल्ली पुलिस की एक टीम बहादुरगढ़ रवाना हो गई है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इनेलो नेता के गायब होने की सूचना पुलिस को मंगलवार को दी गई थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार वरुण जंगड़ा (28) सैनिक एंक्लेव नजफगढ़ में परिवार के साथ रहते थे। वह इनेलो के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष थे। वरुण ने दिल्ली नगर निगम के चुनावों में इनेलो के टिकट पर निगम पार्षद का चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन

जगजाहिर था सारा मामला

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को एक व्यक्ति ने नजफगढ़ थाने में शिकायत दी थी कि उसका मालिक वरुण ऑफिस से लापता हैं। शिकायतकर्ता ने आशंका जाहिर की थी कि उनका किसी ने अपहरण कर लिया है और उसे एक व्यक्ति बुलाने के लिए कार्यालय आया था।

नजफगढ़ थाना पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी थी। पुलिस को बुधवार को सूचना मिली थी कि वरुण का शव बहादुरगढ़ स्थित सीबीपुर लौआ गांव के खेत में मिला। इनेलो नेता को कई गोली मारी गई हैं। पुलिस प्रॉपर्टी विवाद के चलते वरुण की हत्या होने की बात से इनकार नहीं कर रही है।

ये भी माना जा रहा है कि वह चुनाव प्रचार करने बहादुरगढ़ गए हों और किसी ने उनकी हत्या कर दी हो। पुलिस अधिकारी इस बात की भी आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि दिल्ली में हत्या कर शव को बहादुरगढ़ में फेंका गया हो।
विज्ञापन

कार में मिला शिक्षक का शव

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में बुधवार सुबह एक खेत में खड़ी ऑल्टो कार से शिक्षक राज सिंह (45) का शव मिला है। कार से शराब की बोतल भी मिली। पुलिस मान रही है कि हार्ट अटैक से शिक्षक की मौत हुई है।

पुलिस के अनुसार, मूलत: सोनीपत (हरियाणा) निवासी राज सिंह शाहबाद डेरी के नया बांस इलाके में परिवार के साथ रहता था। वह दिल्ली नगर निगम के स्कूल में टीचर था।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि राज सिंह को दिल की बीमारी थी। डॉक्टरों ने उसे शराब पीने के लिए मना किया था। मामले की अन्य कोणोें से भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें