फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी नंबर से मिस कॉल लगा रहे चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल पर आने वाली हर कॉल जरूरी नहीं कि आपके हित में हो। इसलिए फोन की घंटी बजते ही बिना नंबर देखे हेलो करने की आदत छोड़ दें। इन दिनों पाकिस्तान के ठग गिरोह सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन


आपको भी अगर किसी अनजान नंबर से कॉल आती है तो आप उस नंबर पर कॉल बैक न करें। ऐसा करने पर मोबाइल से बैलेंस कट जाएगा। साथ ही आपका मनी अकाउंट भी खाली हो जाएगा।

बीएसएनएल के महाप्रबंधक परवेज अख्तर ने बताया कि अधिकतर लोगों को पाकिस्तानी नंबर से चपत लगाई जाती रही है। इन नंबरों की शुरुआत हैज 90, 0091 और 0092 से होती है।
विज्ञापन

पाकिस्तान के हैं नंबर

ये नंबर पाकिस्तान के हैं। इन नंबरों से या तो मिस कॉल आती है या फिर काॅल की जाती है। इसके बाद लॉटरी निकलने अथवा और कोई लालच देकर उपभोक्ता को दूसरा नंबर दिया जाता है जिस पर कॉल करने की बात कही जाती है।

लोग जब तक कुछ समझ पाते हैं तब तक मोबाइल के पैसे खत्म हो जाते हैं। जीआरपी प्रभारी विनोद कुमार सिरोही के पास भी ऐसी ही एक कॉल आई लेकिन उन्होंने पर्सनल जानकारी देने से मना कर दिया।

जीआरपी प्रभारी ने बताया कि उनके पास 00923045475767 नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति की भाषा से लगा कि वह पाकिस्तान का है। उसने जो पूछा मैंने जवाब दिया। जब उसने मोबाइल से संबंधित नंबर पर फोन करने को कहा तो मैंने मना कर दिया।
विज्ञापन

ये नंबर भी देखते ही हो जाएं सावधान

00 91 व हैज 90से शुरू होने वाले नंबर को कोई रिस्पांस न देंऐसे नंबरों से ईनाम जीतने के भी एसएमएस भेजे जाते हैं, किसी तरह के लालच में न पड़ेंकिसी भी अनजान नंबर के मिसकॉल पर जवाब न दें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें