फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: शराब के नशे में पिता करता था मां और बहन की पिटाई, बेटे ने बदमाशों से करवा दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Nov 2022 06:36 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

नाबालिग नेअपने मकान मालिक से मिलकर घटना की साजिश रची। मकान मालिक ने दो हमलावरों को मृतक के घर भेजा, जिसने नाबालिग के पिता की बेसवॉल की बैट से पिटाई कर दी। जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इंदौर में दो सगी बहनें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुभाष प्लेस इलाके में मां और बहन की लगातार पिटाई करने वाले पिता की हत्या करवा दी। शराब पीने के आदी पिता की हरकत से नाबालिग काफी परेशान था। उसने अपने मकान मालिक से मिलकर घटना की साजिश रची। मकान मालिक ने दो हमलावरों को मृतक के घर भेजा, जिसने नाबालिग के पिता की बेसवॉल की बैट से पिटाई कर दी। जिससे उनकी मौत हो गई। जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे से मिले सुराग के बाद पुलिस ने नाबालिग से कड़ाई से पूछताछ की। जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया, वहीं उसके मकान मालिक और हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपी मकान मालिक की पहचान शकूरपुर निवासी जितेश गुप्ता और दो हमलावरों की पहचान आदित्य और नितिन के रूप में हुई है। जबकि नाबालिग की उम्र 17 साल है। सोमवार सुबह 11.55 बजे पुलिस सुभाष प्लेस इलाके में एक व्यक्ति की हत्या किए जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान पाया कि उसकी पीट-पीट कर हत्या की गई है।

50 साल के मृतक मूलत: चमौली उत्तराखंड के रहने वाले थे और सेना के सेवानिवृत जवान थे। मौके पर मौजूद जवान की पत्नी ने बताया कि मृतक शराब पीने के आदी थे। तीन दिन पहले घरेलू कलह व मारपीट करने पर वह अपने बच्चों के साथ पति को छोड़कर देवर के घर चली गई थी। सुबह दस बजे वापस घर पहुंचने पर पति को मृत अवस्था में पाया। पुलिस ने आस पास के लोगों से पूछताछ की, जिसमें लोगों ने बताया कि तीन दिन से मृतक अपने घर में अकेले रह रहे थे। सुभाष प्लेस थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरे की छानबीन की। घर के बाहर निकलने वाले गेट के कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रविवार रात साढ़े 11 बजे दो संदिग्ध को मृतक के घर से बाहर निकलते देखा गया। साथ ही एक युवक को सड़क पर देखा गया। संदिग्धों की पहचान के लिए मृतक के परिजनों से पूछताछ की गई। मृतक के नाबालिग बेटे की संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस को शक हुआ। उसका कद काठी फुटेज में दिख रहा एक संदिग्ध से मिलती-जुलती पाई गई।

पूछताछ में वह लगातार बयान बदल रहा था। पुलिस से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसके पिता शराब पीने के आदी थी। उसकी मां और बहन घरेलू सहायिका बनकर घर का खर्चा चला रही थी। पिता शराब खरीदने के लिए पैसे के लिए उन्हें परेशान करते थे। मना करने पर उनकी पिटाई कर देते थे। तीन चार दिन पहले रात के समय पिता ने उनकी पिटाई कर दी थी। अगले दिन सुबह वह उसकी मां और बहन पिता को अकेले छोड़कर अपने चाचा के घर चले गए थे।

पिता की हत्या नहीं बल्कि पिटाई कर समझाना था मकसद
नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि उनका मकसद पिता की हत्या करना नहीं था बल्कि पिटाई कर उन्हें समझाना था। उसने कहा कि 13 नवंबर की शाम वह अपने मकान मालिक जितेश गुप्ता के पास गया और अपने पिता की हरकत के बारे में बताया। उसने अपने मकान मालिक से पिता के उत्पीड़न से बचाव का तरीका सोचने के लिए कहा ताकि इसका समाधान हो सके। जितेश ने नितिन और आदित्य को बुलाया और नाबालिग की मदद करने के लिए कहा। मकान मालिक ने उन्हें बेसवॉल का बैट और एक डंडा दिया और नाबालिग के पिता की पिटाई कर उसे समझाने के लिए कहा। उसने बताया कि रात करीब 11.30 बजे वह आदित्य और नितिन के साथ अपने घर गया। जहां वह बाहर खड़ा रहा। जबकि दोनों घर के अंदर गए। नाबालिग के पिता नशे की हालत में चारपाई पर पड़े थे। उन्होंने बेसबॉल बैट और डंडे से उनकी पिटाई करने लगे। मृतक दोनों से भिड़ गए। इस दौरान उनके सिर और नाक पर चोट लगी और खून निकलने लगा। वह बिस्तर से नीचे गिर गए। सुबह जब परिवार वाले आए तब तक उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने नाबालिग के निशानदेही पर मकान मालिक जितेश गुप्ता और दोनों आरोपी आदित्य और नितिन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें