फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: रियल एस्टेट कंपनी के कर्मियों से बदमाश लूट ले गए डेढ़ करोड़ रुपये, पिस्टल तानी और बैग लेकर चंपत

Fri, 12 Jun 2026 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपियों ने स्कूटी को ओवरटेक कर दोनों को जबरन रोक लिया। इसके बाद पिस्टल तानकर रुपयों का बैग लूटकर बदमाश पंजाबी बाग की ओर भाग गए। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने रियल एस्टेट कंपनी के दो कर्मचारियों से डेढ़ करोड़ रुपये लूट लिए। आरोपियों ने स्कूटी को ओवरटेक कर दोनों को जबरन रोक लिया। इसके बाद पिस्टल तानकर रुपयों का बैग लूटकर बदमाश पंजाबी बाग की ओर भाग गए। 

विज्ञापन


पीड़ित नितिन और करण ने फौरन अपने मालिक को सूचना देने के बाद पुलिस को खबर दी। डेढ़ करोड़ की लूट की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। छानबीन के बाद सराय रोहिल्ला थाने में मामला दर्ज किया गया। मामले की छानबीन के लिए आधा दर्जन टीमों का गठन  किया गया।

पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ, एएटीएस समेत कई टीमें मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच के बाद पता चला कि आरोपी पश्चिम विहार स्थित कार्यालय से नितिन व करण का पीछा कर रहे थे। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


  पुलिस के मुताबिक नितिन और करण पश्चिम विहार स्थित एक रियल एस्टेट कंपनी में कैशियर के रूप में काम करते हैं। बुधवार दोपहर के समय दोनों स्कूटी से मालिक निशांत के कहने पर डेढ़ करोड़ रुपये एक बैग में लेकर पुरानी दिल्ली के कूचा घासीराम स्थित एक फर्म तक जा रहे थे। इस बीच दोनों अशोक पार्क मेट्रो स्टेशन से इंद्रलोक के पास पहुंचे। इस बीच लाल रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनको ओवरटेक कर रोक लिया। 

एक बदमाश ने उन पर पिस्टल तान दी। इस बीच दूसरे बदमाश ने कैश वाला बैग उनसे लूट लिया। आसपास मौजूद लोगों ने वारदात में दखल देने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर उनको गोली मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी हवा में हथियार लहराते हुए मौके से पंजाबी बाग की ओर फरार हो गए। 

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों कर्मचारी नितिन व करण से पूछताछ की जा रही है। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं वारदात में इन दोनों का ही तो हाथ नहीं है। पुलिस वारदात के पीछे किसी जानकार का हाथ होने की आशंका जता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें