फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बंधक बनाकर 17.50 लाख की लूट, 'बाहर आग लग गई है' कहकर घर में घुसे बदमाश

Wed, 13 Mar 2019 08:42 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को बंधक बनाकर बदमाशों ने सेक्टर-8 मेें भाजपा से जुडे़ टिंबर कारोबारी के घर लाखों की लूट को अंजाम दिया। मंगलवार रात को घर में घुसे बदमाश ढाई लाख रुपये व 15 लाख रुपये की ज्वेलरी ले गए। लूट के बाद बदमाशों ने घर के पर्दे में आग लगा दी और भाग गए। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-8 में विजय सिंह पत्नी, तीन बेटों और बहुओं के साथ रहते हैं। मंगलवार को पत्नी बाला, बड़ा बेटा विनय, छोटा बेटा सचिन शादी में शामिल होने दिल्ली गए थे। रात को दो बदमाशों ने उनके घर के बाहर लगे बिजली के बल्ब को उतार दिया। इसके बाद दरवाजा खटखटाते हुए भाभी-भाभी कहकर आवाज देते हुए कहा कि आग लग गई है। 

आवाज सुनकर बहु शालू ने दरवाजा खोल दिया। इसके बाद दोनों बदमाश अंदर घुस गए और शालू को चाकू के बल पर बंधक बना लिया। मुंह और हाथ-पैर बांधकर एक ओर डाल दिया और घर में लूटपाट शुरू कर दी। साथ लेकर आए चाबी से बदमाशों ने अलमारी खोल ली और करीब 35-40 तोले सोने की ज्वेलरी और ढाई लाख रुपये बैग में डाल लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लूट के बाद पर्दे में लगा दी आग

बदमाशों ने लूटपाट के बाद घर में लगे पर्दे व कंबल में आग लगा दी। इसके बाद दोनों बदमाश आग-आग कहकर चिल्लाने लगे और भाग निकले। बदमाशों की आवाज सुनकर पास वाले कमरे में सो रहे विजय सिंह बाहर निकले और पर्दे पर पानी डालकर आग बुझाई। जब वे सचिन के कमरे में पहुंचे तो वहां शालू बंधी हुई थी। बड़ी बहू को बुलवाकर उन्होंने उसकी चुन्नी खुलवाई और पुलिस को सूचना दी। घर की तीनों बहुओं की ज्वेलरी एक साथ ही रखी थी।

किसी जानकार का हो सकता है हाथ
जिस तरह बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें किसी न किसी जानकार का हाथ है। बदमाशों को यह पता था कि घर के लोग शादी में गए हैं। वही, जब लूट की घटना हो रही थी तो बाहर खड़े बदमाश बार-बार विजय सिंह के बेटे का नाम ले रहे थे कि जल्दी चलो दोनों आ जाएंगे।

एसएसपी वैभव कृष्ण ने कहा कि पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं। मामले को कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें