फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस या साजिश: नकाबपोश बदमाशों ने आंखों में मिर्च डालकर 50 लाख रुपये लूटे, पैदल ही पैसों से भरी पॉलिथीन लेकर फरार

Fri, 15 Jul 2022 11:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पीड़ित दिल्ली के लाजपत नगर में डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर पर पहुंचे, तभी दोनों तरफ से दो मोटरसाइकिल पर चार नकाबपोश बदमाश आए। बदमाशों ने ऑटो को रुकवाकर उनकी आंखों में मिर्ची डाल दी। इसके बाद बदमाश उनके साथ हाथापाई करते हुए रुपये छींनकर भाग निकले।
विज्ञापन
वारदात के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर पर नकाबपोश बदमाशों ने ऑटो में सवार दो कलेक्शन एजेंट से शुक्रवार शाम सरेराह करीब 50 लाख रुपये लूट लिए। मोटरसाइकिल पर आए चार बदमाशों ने पीड़ितों की आंखों में मिर्ची का पाउडर डाल दिया था और इसके बाद एक बदमाश नोटों से भरी पॉलिथीन लेकर फरार हो गया। वारदात के बाद दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय समेत तमाम पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए थे। लाजपत नगर थाना पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्जकर आरोपी बदमाशों की तलाश शुरू की दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश करने में लगी हुई है।

विज्ञापन

डीसीपी ईशा पांडेय ने बताया कि डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर पर लूट की सूचना पुलिस को शुक्रवार शाम करीब 5.46 बजे मिली थी। सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके पर पीड़ित अनीत कुमार यादव व उनके सहयोगी छतर सिंह मिले। उन्होंने बताया कि वह लाजपत नगर-चार बाजार में पार्सल पहुंचाते हैं और बदले में कैश कलेक्शन करते हैं। वह शुक्रवार शाम को करीब 50 लाख रुपये लेकर ऑटो से कूचा बृजनाथ, चांदनी चौक जा रहे थे। जब वह डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर पर पहुंचे तभी दोनों तरफ से दो मोटरसाइकिल पर चार नकाबपोश बदमाश आए। बदमाशों ने ऑटो को रुकवाकर उनकी आंखों में मिर्ची डाल दी। इसके बाद बदमाश उनके साथ हाथापाई करने लगे।
विज्ञापन

एक बदमाश उनसे नोटों से भरा पॉलिथीन बैग छीनकर विपरीत दिशा में कैरिजवे पर जाकर पैदल ही फरार हो गया। मोटरसाइकिलों पर सवार बदमाश मौके से आसानी से फरार हो गए। सड़क पर दिनदहाड़े हुई लूट के बाद राहगीरों की भीड़ लग गए। इससे सड़क पर मूलचंद से आईटीओ की तरफ जाने वाले कैरिजवे पर जाम लग गया था। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें