उस दौरान मनीष गाजियाबाद गया हुआ था। दोपहर करीब एक बजे दुकान पर लाल रंग की बाइक पर आए दो युवक से बैग टांगे दुकान में घुसे। हेलमेट उतारते हुए युवक ने राहुल से सोना बेचने की बात कही। इससे पहले कि राहुल कुछ समझ पाता बदमाशों ने उस पर पिस्टल तान दी। दूसरी काली बाइक पर आए तीन बदमाशों में दो पिस्टल लेकर दुकान में घुसे।
दोनों राहुल और सूरज को गन प्वाइंट पर ले लिया, जबकि दो ने प्लास्टिक की बोरी में दुकान में रखे लॉकर से सारे डायमंड और जेवरात डिब्बे सहित भर लिए। पांचवें बदमाश ने दुकान के सामने किसी को खड़े नहीं होने दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश साहिबाबाद रेलवे स्टेशन की ओर भाग गए। भागते समय बदमाशों ने लोगों को डराने के लिए एक राउंड फायरिंग भी की, लेकिन वह मिस हो गई। बदमाशों के जाने के बाद लोगों ने 100 नंबर पर सूचना दी। सराफ राहुल का कहना है कि करीब दो करोड़ के जेवरात लूटे गए हैं। उधर, एसएसपी वैभव कृष्ण ने कहा कि अभी लूटे गए माल की कीमत आंकी जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश तलाशे जा रहे हैं।