पीड़ित हेमराज (71) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ कल्याणपुरी इलाके में रहते हैं। वह पेशे से आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं। पिछले दिनों इनके मोबाइल पर एक अनजान लड़की वीडियो कॉल आया। लड़की ने अपनी मां की तबीयत खराब होने की बात की।
पूर्वी जिले में 71 वर्षीय आयुर्वेदिक डॉक्टर सेक्सटार्शन का शिकार हो गए। एक युवती ने मरीज बनकर उनको कॉल किया। कॉल उठाते ही कपड़े उतारकर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने पुलिसकर्मी बनकर पीड़ित को डराना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
धीरे-धीरे आरोपियों ने पीड़ित से 8.59 लाख रुपये ऐंठ लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने आरोपियों से पुलिस में शिकायत करने की बात की तो वह उनको धमकी देने लगे। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ठगी के अलावा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित हेमराज (71) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ कल्याणपुरी इलाके में रहते हैं। वह पेशे से आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं। पिछले दिनों इनके मोबाइल पर एक अनजान लड़की वीडियो कॉल आया। लड़की ने अपनी मां की तबीयत खराब होने की बात की। इसके बाद फोन काट दिया। इसके बाद देर रात को लड़की ने दोबारा वीडियो कॉल की। कॉल उठाते ही युवती ने कपड़े उतारकर अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। डर की वजह से फौरन हेमराज ने फोन काट दिया। अगले दिन एक अन्य नंबर से वीडियो कॉल और आरोपी ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। उसने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर कहा कि उनकी एक अश्लील वीडियो वायरल हो रही है।
विज्ञापन
आरोपी ने यू-ट्यूब और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो वायरल होने की बात की। आरोपी ने धमकाते हुए पीड़ित को जेल भेजने की धमकी दी। पीड़ित ने वीडियो डिलीट करने की गुजारिश की तो आरोपी ने रुपये लेकर मामला रफा-दफा करने के लिए कहा। इसके बाद दूसरे व्यक्ति ने खुद को सोशल मीडिया का प्रवक्ता बताकर कॉल की। उसने भी पीड़ित को इसी तरह डराया। धीरे-धीरे फेसबुक, यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की ओर से कॉल कर पीड़ित से रुपये वसूले गए।